Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Yudhra’ से Siddhant Chaturvedi और Malavika Mohanan का नया पार्टी एंथम ‘Sohni Lagdi’ हुआ रिलीज

September 9, 2024

‘Yudhra’ से Siddhant Chaturvedi और Malavika Mohanan का नया पार्टी एंथम ‘Sohni Lagdi’ हुआ रिलीज

मुंबई : तैयार हो जाइए वॉल्यूम बढ़ाने और डांस फ्लोर पर धमाल मचाने के लिए! सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर फिल्म ‘युध्रा’ का मच अवेटेड क्लब एंथम “सोहनी लगदी” अब रिलीज हो गई है, और ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा आपने सोचा था, सच कहा जाए तो उससे भी कहीं ज्यादा! सिद्धांत और मालविका की जबरदस्त जोड़ी से सजा ये ट्रैक सभी के लिए नया पार्टी सॉन्ग बनाने के लिए तैयार है।

एक्शन से भरपूर ट्रेलर और एक्साइटिंग फर्स्ट सॉन्ग “साथिया” के बाद, “सोहनी लगदी” की रिलीज सभी के लिए कभी न भूलने वाले सफर का वादा करती है। अपनी कैंची बिट्स और जबरदस्त रिदम के साथ, यह ट्रैक किसी भी पार्टी या नाइट आउट के लिए हाई एनर्जी और व्हाइट परफेक्ट रखने के लिए बनाई गई है।

बॉस्को-सीज़र के कोरियोग्राफी में, सिद्धांत और मालविका “सोहनी लगदी” में अपना बेस्ट देते नजर आ रहे हैं, एक ऐसी परफॉर्मेंस जो कैची और एनर्जी से भरपूर है। प्रेम और हरदीप द्वारा कंपोज और जाज धामी और सोना रेले द्वारा गाए गए इस गाने में एनर्जेटिक बीट्स और राज रंजोध के आकर्षक बोल हैं। यह आपको थिरकने और झूमने के लिए बनाया गया है, ताकि यह आपकी प्लेलिस्ट और डांस फ्लोर पर उभरकर नज़र आए। इन टैलेंटेड आर्टिस्टों के बीच टीमवर्क परफेक्ट है, जो एनर्जी और आकर्षण का ऐसा मिश्रण तैयार करती है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है।

चाहे आप दोस्तों के साथ नाइट आउट के लिए तैयार हों या अपना मूड लिफ्ट करना चाहते हों, “सोहनी लगदी” है परफेक्ट ट्रैक जो मूड सेट करेगा। तो इंतज़ार मत करो-बटन दबाओ, रिलैक्स हो जाओ, और रिदम का मजा लो।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, युध्रा 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल सहित कई शानदार सहायक कलाकार भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें