Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना में आप नेता तरलोचन सिंह डीसी की गोलियां मारकर हत्या, मोटर से घर लौटते वक्त हुई फायरिंग

September 9, 2024

खन्ना में आप नेता तरलोचन सिंह डीसी की गोलियां मारकर हत्या, मोटर से घर लौटते वक्त हुई फायरिंग

खन्ना में आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह डीसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार की शाम को जब वह अपने खेत से घर लौट रहे थे तो किसी ने उनपर गोलियां बरसा दी। लहूलुहान हालत में तरलोचन डीसी गांव की सड़क किनारे पड़े थे। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता को गांव में गोलियां मारी गयी है। तरलोचन सिंह जब खेतों से गांव लौट रहे थे तो गांव के रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी जिससे वह मौके पर मर गए। पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें