Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे से मुलाकात की

September 10, 2024

शी चिनफिंग ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे से मुलाकात की

9 सितंबर की दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के त्याओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे से मुलाकात की, जो चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। शी चिनफिंग ने कहा कि 70 साल पहले चीन और नॉर्वे के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देशों के लोगों ने एक-दूसरे का सम्मान किया है,

सराहना की है, एक-दूसरे से सीखा है और मूल्यवान दोस्ती भी बनाई है। चीन-नॉर्वे मैत्रीपूर्ण सहयोग को और विकसित करना दोनों देशों के लोगों की इच्छा और दोनों देशों के बुनियादी हितों के अनुरूप है, और दुनिया भर विभिन्न देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों और साझा सुख-दुख की सामान्य प्रवृत्ति के अनुरूप भी है।

वर्तमान में, दुनिया एक सदी में अनदेखे बड़े बदलावों से गुजर रही है, यह परीक्षण कर रही है कि क्या अंतर्राष्ट्रीय समुदाय सही विकल्प चुन सकता है। चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता रहेगा। सुधारों को और व्यापक रूप से गहरा करके और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को बढ़ावा देकर, चीन एक अराजक दुनिया में स्थिरता और निश्चितता लाएगा और सभी देशों के सामान्य विकास के लिए अधिक अवसर पैदा करेगा।

चीन-नॉर्वे मैत्रीपूर्ण सहयोग के निरंतर विकास को बढ़ावा देने के लिए चीन नॉर्वे के साथ काम करने को तैयार है। जोनास गहर स्टोरे ने कहा कि नॉर्वे चीन की संप्रभुता का सम्मान करता है और एक-चीन नीति का पालन करता है। नॉर्वे एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का सम्मान करना, संवाद करना और एक-दूसरे से सीखना, और पारस्परिक लाभ और समान-जीत परिणाम प्राप्त करना जारी रखने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें