Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इटली में होगी Hrithik Roshan और Kiara Advani’ की फिल्म ‘War 2’ के रोमांटिक गाने की शूटिंग

September 10, 2024

इटली में होगी Hrithik Roshan और Kiara Advani’ की फिल्म ‘War 2’ के रोमांटिक गाने की शूटिंग

मुंबई: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी अपकमिंग एक्शन फिल्म वॉर 2 के लिए इटली में एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करेंगे। इटली का यह कार्यक्रम 18 सितंबर से शुरू होगा और लगभग 15 दिनों तक चलेगा। एक सूत्र ने बताया, ‘जब आप बॉलीवुड के दो सबसे अच्छे दिखने वाले एक्टरों को पहली बार साथ में लाते हैं, तो आपको दर्शकों के लिए कुछ स्पेशल करना पड़ेगा।

वॉर 2 मेकर्स भी कुछ नया और मजेदार करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। ‘उन्होंने ऋतिक और कियारा की जोड़ी को सुपरहिट करने के लिए इटली में रोमांटिक सॉन्ग शूट करने का इरादा बना लिया है। जहां वादियों और पहाड़ियों में करीब 6 दिन तक यह शूटिंग चलेगी।‘ ऋतिक और कियारा इटली में रोमांस का तड़का लगाने के बाद, भारत लौटने से पहले कुछ एक्शन और ड्रामा दृश्यों की शूटिंग भी करेंगे।

जानकारी के अनुसार, ‘वॉर 2 से कियारा और ऋतिक की एक भी तस्वीर मीडिया में नहीं आई है। इसलिए वाईआरएफ प्रोडक्शन पूरी कोशिश कर रहा है कि कुछ भी लीक न हो। अगर कोई तस्वीर सामने आती है तो यह मार्केट में हलचल तेज कर सकती है क्योंकि वॉर 2 की झलक भर पाने को फैंस बेताब हैं।‘

सूत्र ने आगे बताया कि शूटिंग और टीम के इटली पहुंचने से पहले स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और फिल्म से जुड़ी कुछ भी चीजें लीक न हो उसकी देखरेख के लिए टीम एक्शन में है। इसमें आगे बताया गया कि ऋतिक और कियारा किस शहर में जा रहे हैं, इस बारे में सभी ने चुप्पी साध रखी है।

लेकिन ऐसा लगता है कि वे इस खूबसूरत गाने के सीक्वेंस को फिल्माने के लिए 2-3 शहर जरूर जाएंगे। यह फिल्म काफी सस्पेंस बना रही है, और हर तरफ चर्चा है कि यह गाना वॉर 2 के लिए बूस्टर डोज का काम करेगा। इस जोड़ी ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें