Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nahan : बरसाती नाले के तेज बहाव के बीच फंसे 3 बच्चे, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 10, 2024

Nahan : बरसाती नाले के तेज बहाव के बीच फंसे 3 बच्चे, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

नाहन (अमित शर्मा): जिला सिरमौर के तहत औद्योगिक क्षेत्र काला अम्ब में आज तीन बच्चे खैरी खड़ के बीच पानी के तेज बहाव में फंस गए। इस बात की सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंच गई, और उफान पर आई इस बरसाती नदी के बीच से तीनों बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

जानकारी देते हुए काला आम पुलिस थाना प्रभारी बी.आर. शर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब 10:00 बजे तीन बच्चों के खैरी खड़ मैं फंसे होने की सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि खड़ पूरे उफान पर थी, लिहाजा मौके पर जेसीबी को बुलाया गया। लेकिन इससे कोई बात नहीं बनी और मौके पर हाइड्रो मंगवाई गई। इस बीच पुलिस जवान खड़ के तेज बहाव में उतर कर बच्चों के पास पहुंच गए।

इसके बाद तीनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए तीनों लड़कों जिनमें 2 की आयु 8-8 वर्ष और तीसरे की आयु 10 वर्ष है, तथा इन बच्चों के माता-पिता स्थानीय उद्योगों में मेहनत मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। गौर हो कि मंगलवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिला सिरमौर की नदिया व बरसाती नाले पूरे उफान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें