सोलन : जूनियर छात्र के साथ रैगिंग करने करने का एक वीडियाे सामने आया हैं, जिसमें छात्र के साथ बेल्ट, लात–घूंसों से पीटाई की गई हैं। यह वीडियाे सोलन जिले की बहरा यूनिवर्सिटी की हैं, जहां पर जूनियर छात्र के साथ रैगिंग की गई हैं। इस वीडियाे के सामने आने के बाद 3 सीनियर छात्र कार्तिक, करन डोगरा, विशाल काे गिरफ्तार कर लिया गया हैं और तीनों को यूनिवर्सिटी से भी निकाला दिया गया हैं। वायरल वीडियाे में आप साफ देख सकते हैं, कैसे तीनाें छात्र मिलकर जूनियर छात्र की बेल्ट, लात–घूंसों से पीटाई कर रहे हैं।
बता दें, पीड़ित छात्र ने पुलिस शिकायत में बताया कि शनिवार (7 सितंबर) की रात दो छात्रों ने उससे कहा कि सीनियर छात्र ने उसे बुलाया हैं, जब उसने जाने से मना कर दिया, ताे उसे मजबूरन एक कमरे में खींच कर ले गए और वहां पर उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया, जब मैंने मना किया, ताे उसके साथ मार-पीट करनी शुरू कर दी।
इस घटना के बाद पीड़ित छात्र ने सबसे पहले इस की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन काे दी, जिसके बाद एंटी-रैगिंग समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया में जाे वीडियाे सामने आया हैं, वह करीब 5 मिनट का है, जिसमें छात्रों के हाथ में शराब के ग्लास भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...