Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने चिप प्लांट बनाने में विश्व के लिए सेट किया नया बेंचमार्क : Ashwini Vaishnaw

September 11, 2024

भारत ने चिप प्लांट बनाने में विश्व के लिए सेट किया नया बेंचमार्क : Ashwini Vaishnaw

नई दिल्ली : भारत ने नए सेमीकंडक्टर प्लांट को एप्रूव करने और कंस्ट्रक्शन शुरू करने में विश्व के लिए नया बेंचमार्क सेट किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत विजन को दिखाता है। यह जानकारी केंद्रीय रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को दी हैं। ग्रेटर नोएडा में हुए सेमीकॉन इंडिया 2024 इवेंट में इंडस्ट्री के बड़े पक्षकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो सेमीकंडक्टर यूनिट्स (माइक्रोन द्वारा गुजरात और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा असम) का निर्माण शुरू हो चुका है। तीन अन्य यूनिट्स का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, कि ‘यह व्यापार में आसानी का एक अच्छा उदाहरण है क्योंकि इन चिप यूनिट्स को रिकॉर्ड समय में सभी अनुमति दी गई हैं और यह दुनिया के लिए बेंचमार्क है।‘ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह काफी उत्साह पैदा करने वाला है कि सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए जरूरी सभी वर्टकिल के सीईओ यहां आए हुए हैं।

वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में वृद्धि से प्रधानमंत्री मोदी के विजन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में बनाई जाने वाली चिप मेडिकल उपकरण, मोबाइल फोन, लैपटॉप, कार, ट्रक, ट्रेन, टीवी के साथ अन्य उपकरणों में उपयोग होगी। भारत सरकार की ओर से पांच सेमीकंडक्टर मैन्युफैरिंग प्रस्तावों को मंजूरी दी जा चुकी है। इसमें कुल मिलाकर 1.52 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। सेमीकॉन इंडिया 2024 11 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में शुरू हो गया है और यह 13 सितंबर तक चलेगा। इसमें 24 देशों की 250 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें