Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने शांगहाई सहयोग संगठन के महिला मंच को बधाई पत्र भेजा

September 11, 2024

शी चिनफिंग ने शांगहाई सहयोग संगठन के महिला मंच को बधाई पत्र भेजा

11 सितंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के महिला मंच को बधाई पत्र भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि महिलाएं मानव सभ्यता और सामाजिक प्रगति की महत्वपूर्ण प्रवर्तक हैं। वे जीवन के सभी क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करती हैं। एससीओ महिला मंच के आयोजन के बाद से, दुनिया भर की महिलाओं ने “शांगहाई भावना” को बरकरार रखा है और साझा भविष्य वाले एक घनिष्ठ एससीओ समुदाय के निर्माण में योगदान दिया है।

आशा है कि मंच विभिन्न देशों के लोगों के बीच आपसी आत्मीयता और दिल से दिल के संचार को बढ़ावा देने में सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा और शांगहाई सहयोग संगठन के मानवीय संबंधों को मजबूत करने के लिए नई प्रेरणा देगा। चीन डिजिटल सशक्तीकरण के माध्यम से वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और महिलाओं के हितों के विकास को बढ़ावा देने और संयुक्त रूप से एससीओ के लिए एक बेहतर परिवार बनाने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने को तैयार है।

शांगहाई सहयोग संगठन का महिला मंच उसी दिन चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में उद्घाटित हुआ। मंच का विषय “डिजिटल सशक्तीकरण और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी” है। इस मंच का सह-आयोजन अखिल चीन महिला महासंघ, शांगहाई सहयोग संगठन अच्छे-पड़ोसी, मित्रता और सहयोग समिति, शानतोंग प्रांतीय जन सरकार और शांगहाई सहयोग संगठन सचिवालय द्वारा किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें