Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया ने सीमित दायरे में किया कारोबार

September 12, 2024

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया ने सीमित दायरे में किया कारोबार
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती सत्र में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढक़र 83.97 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सक्रिय हस्तक्षेप से रुपया एक निश्चित सीमा के भीतर स्थिर बना हुआ है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया। रुपया 83.97 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा गिरकर 83.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.75 अंक पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें