Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

कहर बनकर बरसी बारिश… घर में सो रहे परिवार पर गिरा 2 मंजिला मकान, 3 बच्चों सहित 7 लोग…

September 12, 2024

कहर बनकर बरसी बारिश… घर में सो रहे परिवार पर गिरा 2 मंजिला मकान, 3 बच्चों सहित 7 लोग…

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोग मलबे में दब गए।
मामला टप्पल थाना इलाके के जैदपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह जैदपुरा गांव में स्थित एक दो मंजिला मकान की छत अचानक गिर गई। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। इस हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं सहित सात लोग मलबे में दब गए। हादसे के जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मलबे में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर निकाला बाहर

पुलिस ने हादसे के बाद मलबे में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एक मकान की छत अचानक गिर गई थी। घटना के समय सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। बाद में सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हादसे में सात लोग हुए घायल

जैदपुरा निवासी सद्दाम ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास ये हादसा हुआ। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच भारी बारिश की आशंका के चलते डीएम ने गुरुवार को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक गुरुवार को जिले के स्कूल में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें