Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप के वरिष्ठ नेता व उम्मीदवार प्रेम गर्ग ने दाखिल किया नामांकनपत्र

September 12, 2024

आप के वरिष्ठ नेता व उम्मीदवार प्रेम गर्ग ने दाखिल किया नामांकनपत्र

पंचकूला: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के उम्मीदवार प्रेम गर्ग ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके कवरिंग केंडीड़ेट के तौर पर मोनिका गोयल ने नामांकनपत्र भरा है। पंचकूला के पीठासीन अधिकारी के कार्यालय में नामांकनपत्र दाखिल करने के समय उनकी पत्नी अनीता गर्ग, चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर कुलदीप कुमार, आप नेता हरमीत सिंह चुघ उनके साथ थे। उससे पहले पार्टी की ओर से पार्टी के पांच सौ से भी ज्यादा स्थानीय नेता व कार्यकर्ता सेक्टर पांच के शालीमार चौंक पर एकत्रित हुए और अपने अपने वाहनों में स्वार होकर जलूस की शकल में एसडीएम कार्यालय की ओर आम आदमी पार्टी जिंदाबाद, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रवाना हुए। इस जलूस का नेतृत्व चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर कुलदीप कुमार ने किया।

उनके साथ चंडीगढ़ नगर निगम में पार्टी के पार्षद प्रेमलता, नेहा, जसविंद्र सिंह लाड़ी, पूनम, योगेश ढींगरा, दमनप्रीत तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह पुंडीर, विजयपाल सिंह व स्थानीय नेता थे। इस मौके पर चंडीगढ़ के महापौर कुलदीप कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने एक सधारण से कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारा है और पार्टी का चंडीगढ़ व पंचकूला का एक एक नेता व कार्याकर्ता अपनी जी जान से दिन रात एक करके प्रेम गर्ग को जिताने के लिए अपना पूरा जोर लगायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार पंचकूला सहित हरियाणा की जनता अपने प्रदेश के लाल अरविंद केजरीवाल की पार्टी को मौका देने का मन बना चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें