Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन में आप वर्कर की गोलियां मारकर हत्या

September 13, 2024

तरनतारन में आप वर्कर की गोलियां मारकर हत्या

तरनतारन: विधानसभा हलका पट्टी के कस्बा नौशहरा पन्नुआं में वीरवार की देर रात आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गौरव तूरा सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव चौधरीवाला निवासी बिक्कर सिंह (35) पुत्र तरसेम सिंह आम आदमी पार्टी का कार्यकत्र्ता था। वीरवार की देर रात कस्बा नौशहरा पन्नुआं में किसी काम के लिए गया था कि वहां पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दी। गंभीर हालत में उसे तरनतारन के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, यहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। गांव चौधरीवाला के सरपंच हरपाल सिंह ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, घटना बाबत जिले में खबर फैलने से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही एसएसपी गौरव तूरा, एसपी (आई) अजयराज सिंह, डीएसपी कंवलप्रीत सिंह मंड सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। हत्यारोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें