Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने CM Kejriwal को जमानत मिलने पर जाहिर की खुशी, कहा- ‘आखिर सत्य की हुई जीत’

September 13, 2024

CM Mann ने CM Kejriwal को जमानत मिलने पर जाहिर की खुशी, कहा- ‘आखिर सत्य की हुई जीत’

चंडीगढ़ : आबकारी नीति घोटाले में उच्चतम न्यायालय से दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को जमानत मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि आखिर सत्य की जीत हुई। सीएम मान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, कि ‘आखिर सत्य की जीत हुई..आप प्रमुख को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने से साबित हो गया है कि सत्य को कभी दबाया नहीं जा सकता। इंकलाब ज़िन्दाबाद।’’

इसी के साथ कहा जा रहा हैं, कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हाे गए हैं। वह सीएम अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। साथ ही सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा हैं, कि सीएम भगवंत मान अरविंद केजरीवाल की रिहाई के वक्त तिहाड़ जेल पहुंच सकते हैं।

पूर्व क्रिकेटर एवं आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी फैसले का स्वागत करते हुए एक्स पर कहा कि केजरीवाल को जमानत मिलने की खबर सुनकर खुशी हुई। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा होगा और पार्टी के हरियाणा चुनाव अभियान को बल मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें