Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hezbollah ने किया जवाबी हमला…22 सैनिक हुए शहीद, 74 घायल

September 13, 2024

Hezbollah ने किया जवाबी हमला…22 सैनिक हुए शहीद, 74 घायल

तेल अवीव : तेल अवीव के उपनगरीय इलाके में 8200 गिलोट खुफिया इकाई के बेस पर लेबनानी आंदोलन हिजबुल्लाह ने जवाबी हमला किया, जिसमें 22 इजरायली सैनिकों शहीद हो गई और 74 घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान की अल मयादीन टीवी चैनल ने अपने यूरोपीय सुरक्षा स्नेतों का हवाले से दी।

हिजबुल्ला ने बेरूत उपनगर पर अगस्त के अंत में इजरायली वायु सेना के हमले में वरिष्ठ हिजबुल्ला कमांडर फुआद शुक्र की हत्या के जवाब में इजरायली सेना के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया। हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह ने एक बयान में कहा कि जवाबी हमले का मुख्य निशाना तेल अवीव उपनगर में इजरायली सेना का 8200 ग्लिलोट यूनिट बेस था।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला हमले के बाद कहा कि इजरायली बलों ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर एक पूर्वव्यापी हमला किया था और लेबनानी प्रतिरोध के जवाबी कार्रवाई से कुछ घंटे पहले हजारों रॉकेट नष्ट किए थे। इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्ला सुविधाओं और हथियारों को नष्ट करने के अभियान में वायु सेना के लगभग 100 विमान शामिल हुए। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस हमले में अंतत: इजरायल को बहुत कम नुकसान हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें