Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bulgaria Plane Crash: बुल्गारिया में हादसे का शिकार हुई सैन्य विमान, क्रैश में 2 पायलट की मौत

September 14, 2024

Bulgaria Plane Crash: बुल्गारिया में हादसे का शिकार हुई सैन्य विमान, क्रैश में 2 पायलट की मौत

सोफिया: बुल्गारिया के प्रधानमंत्री दिमितार ग्लेवचेव ने मीडिया को बताया कि एक सैन्य प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बताया कि यह दुर्घटना प्लोवदिव के पास ग्राफ इग्नाटिएवो एयरबेस पर हुई, जहां शनिवार को एक एयर शो से संबंधित प्रशिक्षण उड़ान आयोजित की जानी थी।

दुर्घटनाग्रस्त में दो पायलटों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एल-39जेडए प्रशिक्षण विमान स्थानीय समय के अनुसार, 12:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों पायलटों का क्रमश: 1973 और 1986 में जन्म हुआ था। वे इस विमान को उड़ाने के लिए पायलटों को प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक थे। फिलहाल, हादसे की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को होने वाले एयर शो को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को, बल्गेरियाई राष्ट्रपति रूमेन राडेव (जो बल्गेरियाई वायु सेना के पूर्व कमांडर हैं) ने उसी एयरबेस पर एफ-16 विमान का सह-पायलट के रूप में संचालन किया था।

वायुसेना के कमांडर दिमितार पेत्रोव ने कहा कि दोनों पायलट ‘सर्वश्रेष्ठ‘ थे और उन्होंने अतीत में भी कई बार इसी तरह के अभ्यास किए थे। नाटो के पूर्वी छोर पर स्थित बुल्गारिया ने हाल के वर्षों में अपने पुराने सोवियत मिग-29 विमानों को बदलने के लिए 16 अमेरिकी लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया है, जो साम्यवाद की समाप्ति के बाद से सबसे बड़े सेना आधुनिकीकरण अनुबंध पर हस्ताक्षर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें