Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसाः Agra Expressway पर फटा गाड़ी का टायर, Kesar Pan Masala के मालिक की पत्नी की मौत; शराब कारोबारी की पत्नी भी गंभीर

September 14, 2024

बड़ा हादसाः Agra Expressway पर फटा गाड़ी का टायर, Kesar Pan Masala के मालिक की पत्नी की मौत; शराब कारोबारी की पत्नी भी गंभीर

इटावा। कानपुर के प्रसिद्ध केसर पान मसाला कंपनी के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रीति मखीजा की कार का टायर इटावा के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक फट गया। जानकारी के अनुसार, कार में केसर पान मसाला कंपनी के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी प्रीति मखीजा, कानपुर के प्रसिद्ध शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा की पत्नी और एक ड्राइवर सवार था। इस सड़क दुर्घटना में प्रीति मखीजा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य महिला और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पता चला है कि हरीश मखीजा और तिलक राज शर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार 79 मैनपुरी के करहल टोल के पास पहुंची, तभी टायर फट गया और गाड़ी अचानक पलट गई। मृतक महिला के बेटे पीयूष मखीजा ने बताया कि हादसे के वक्त बारिश बहुत तेज हो रही थी और गाड़ी की रफ्तार भी अधिक थी। इसी दौरान टायर फट गया और गाड़ी पलटने से मेरी मां की मौत हो गई। एक अन्य महिला इस हादसे में घायल हुई हैं।

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मैनपुरी के भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक गाड़ी एक्सप्रेसवे पर पलट गई और कार में सवार प्रीति मखीजा की मौत हो गई है। वह लोग एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा जा रहे थे। केसर पान मसाला के मालिक हरीश मखीजा, यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद मृतक परिवार के घर मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें