Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरठ में भरभराकर कर गिरा तीन मंजिला मकान, मलबे में आठ लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

September 14, 2024

मेरठ में भरभराकर कर गिरा तीन मंजिला मकान, मलबे में आठ लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में एक 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान गिर गया । मकान गिरने के कारण पूरा परिवार अंदर मलबे में दबा हुआ है। मकान में आठ से ज्यादा लोगों के दबे होने की सूचना है। मौके पर स्थानीय पुलिस और बचाव टीमें पहुंची है। मौके पर एसएसपी विपिन ताडा भी पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक मकान एक बुजुर्ग महिला नफो का है। मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। पूरा ही परिवार मलबे में दबा है। इसी मकान में परिवार डेयरी कारोबार चलाता है। नीचे की मंजिल में भैंसे बंधी रहती हैं जहां डेयरी चलती है। अचानक मकान गिरने से भैंसे भी मलबे में दबी हुई हैं। शहर का पुराना इलाका और घनी आबादी का क्षेत्र होने के कारण जेसीबी अंदर नहीं जा पा रही है। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। उधर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है रेस्क्यू कर मालवा हटाया जा रहा है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें