Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करता है भारत का कृषि दृष्टिकोण

September 15, 2024

आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करता है भारत का कृषि दृष्टिकोण

नई दिल्ली: भारत ने कहा है कि उसका कृषि दृष्टिकोण न केवल उत्पादकता पर केंद्रित है बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करता है और किसानों की समृद्धि बढ़ाता है। ब्राजील के कुइआबा में आयोजित तीन दिन की ” जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृषि विकास को प्राथमिकता देता है। भारतीय कृषि दृष्टिकोण न केवल उत्पादकता पर केंद्रित है, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करता है। किसानों की समृद्धि को बढ़ाता है और विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण को मूर्त रूप देता है। उन्होंने बताया कि भारत खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने के लिए विश्व के सबसे बड़े खाद्य-आधारित सुरक्षा कार्यक्रमों को लागू कर रहा है।

भारतीय प्रतिनिधि मंडल में ब्राजील में भारत के राजदूत सुरेश रेड्डी और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव फ्रैंकलिन एल. खोबंग शामिल रहे। यह बैठक 12 से 14 सितंबर तक आयोजित की गई। ठाकुर ने सतत और समृद्ध भविष्य के लिए मज़बूत कृषि प्रणाली विकसित करने में भारत की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। उन्होंने विकासशील और अल्प विकसित देशों को विशेष महत्व देने को भी रेखांकित किया, जो भारत और अन्य देशों में छोटे और सीमांत मछुआरों को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक व्यापार चर्चाओं में प्रभावी रूप से भाग लेने के लिये महत्वपूर्ण है ।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें