Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिनदहाड़े दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी और 6 लाख रुपये की हुई चोरी, घटना CCTV में कैद

September 15, 2024

दिनदहाड़े दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी और 6 लाख रुपये की हुई चोरी, घटना CCTV में कैद

मोगा : जिले के लाल सिंह रोड पर दिनदहाड़े एक चोरी की घटना सामने आई है। आपको बता दे कि एक दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा से 6 लाख रुपए कैश लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद यह पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक्टिवा के मालिक राजन गोयल ने बताया कि उनका मोगा में लाल सिंह रोड पर चिप्स और कुरकुरे का गोदाम है और 12 तारीख को सुबह करीब 11 बजे उन्होंने रुपये रखे थे। बैंक जाने के लिए 6 लाख रुपए लेकर गोदाम के अंदर गया और बाहर आकर देखा तो उसकी एक्टिवा बाहर नहीं थी, वहां लगे सीसीटीवी से पता चला कि एक व्यक्ति पैदल आया और एक्टिवा लेकर फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें