Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

September 16, 2024

PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं। सद्भाव और एकजुटता हमेशा बनी रहे। चारों ओर सुख और समृद्धि हो। मिलाद-उन-नबी को पैगंबर मोहम्मद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और मुस्लिम समुदाय में इस दिन को बहुत पाक माना जाता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें