Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी सांस्कृतिक उत्पाद डिजाइन को प्रेरित करता मध्य शरद ऋतु महोत्सव

September 16, 2024

चीनी सांस्कृतिक उत्पाद डिजाइन को प्रेरित करता मध्य शरद ऋतु महोत्सव

प्राचीन चीनी त्योहारों के आकर्षण ने सांस्कृतिक उत्पादों के डिजाइन को प्रेरित किया है और इन उत्पादों के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति के सार की सराहना करने के लिए अधिक लोगों को आकर्षित किया है। मध्य शरद ऋतु महोत्सव चीनी लोगों के लिए चंद्रमा और फसल का जश्न मनाने का त्योहार है, यह परिवार और दोस्तों के पुनर्मिलन, मून केक खाने और चंद्रमा की प्रशंसा करने का भी त्योहार है। जैसे-जैसे मध्य-शरद ऋतु महोत्सव नजदीक आ रहा है, प्रमुख संग्रहालयों ने मूनकेक-थीम वाले उत्पाद प्रचार शुरू किए हैं और प्रभावशाली बिक्री परिणाम प्राप्त किए हैं।

उदाहरण के लिए, पैलेस संग्रहालय के सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद स्टूडियो से मूनकेक के आकार के आभूषणों की बिक्री ताओबाओ फ्लैगशिप स्टोर में 10000 से अधिक हो गई है। इन आभूषणों के डिज़ाइन नवीन और सांस्कृतिक रूप से सार्थक दोनों हैं। “मूनकेक” का ढक्कन खोलें और वहां एक प्यारा खरगोश है, जो प्राचीन चीनी पौराणिक कथाओं में चांग‘अ के पालतू जेड खरगोश का प्रतीक है।

शरद ऋतु से सम्बंधित सांस्कृतिक तत्व भी उत्पाद डिजाइन को प्रेरित करते हैं और बिक्री को बढ़ावा देते हैं। जैसे-जैसे गर्मी धीरे-धीरे कम होती जा रही है, मीठी-सुगंधित ओसमन्थस खिलने वाली है। चीन के सबसे प्रिय शरद ऋतु के फूलों में से एक के रूप में, ओसमन्थस सांस्कृतिक उत्पादों में एक आम सजावटी तत्व बन गया है। चीन के सूचो शहर में एक कपड़ा शिल्प उत्पाद कंपनी अद्वितीय शिल्प बनाने के लिए चीन की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत “गाँठ शिल्प” को ओस्मान्थस के साथ जोड़ती है।

इन सांस्कृतिक उत्पादों की बिक्री में निरंतर वृद्धि पारंपरिक चीनी त्योहारों के स्थायी आकर्षण को उजागर करती है और सांस्कृतिक उत्साही लोगों को मध्य-शरद ऋतु महोत्सव परंपरा का जश्न मनाने और उनकी सांस्कृतिक जड़ों का पता लगाने के नए अवसर प्रदान करती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें