Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद से Congress प्रत्याशी Mahavir Gupta ने खोला चुनाव कार्यालय,सांसद Satpal Brahamchari ने किया शुभारंभ

September 16, 2024

जींद से Congress प्रत्याशी Mahavir Gupta ने खोला चुनाव कार्यालय,सांसद Satpal Brahamchari ने किया शुभारंभ

जींद: सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी विधिवत रूप से अपना घोषणा पत्र जारी करेगी जिसमें सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश में सरकार का गठन होने के पश्चात ही दो लाख युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी।

सांसद ने यह जानकारी आज जींद विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी महावीर गुप्ता के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष के शासनकाल में भ्रष्टाचार और अनिमिताओं का बोलबाला रहा है। और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो गत दिवस ही ऐलान कर दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अपराधियों को हरियाणा में नहीं रहने दिया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी महावीर गुप्ता ने कहा कि आज हमने विधिवत रूप से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी की अगुवाई में अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया है। उन्होने कहा कि आज 36 बिरादरी में काफी जोश है। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में लहर आई हुई है। उन्होने बताया कि आज प्रदेश में सबसे बड़े मुदे कानून व्यवस्था,पेयजल और किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम न मिलने का हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें