Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Axis Bank ने इन 15 नये शहरों में संपत्ति प्रबंधन सेवाओं का किया विस्तार 

September 16, 2024

Axis Bank ने इन 15 नये शहरों में संपत्ति प्रबंधन सेवाओं का किया विस्तार 
नई दिल्ली: एक्सिस बैंक ने सोमवार को कहा कि उसका निजी बैंकिंग व्यवसाय बरगंडी प्राइवेट अपनी संपत्ति प्रबंधन सेवाओं का विस्तार 15 नए शहरों में करेगा। इसके साथ ही बरगंडी प्राइवेट की उपस्थिति देश के 42 स्थानों तक हो जाएगी।
एक्सिस बैंक ने बयान में कहा कि इस रणनीतिक कदम के साथ बरगंडी प्राइवेट अब भारत के तेजी से विकसित हो रहे दूसरी श्रेणी के बाजारों में ग्राहकों की अनूठी जरूरतों के अनुसार अपनी संपत्ति प्रबंधन सेवाएं देगा। बयान के मुताबिक, नए स्थानों में भुवनेश्वर, पटना, रायपुर, आगरा, गाजियाबाद, जोधपुर, उदयपुर, जालंधर, मेरठ, बेलगाम, कोझीकोड, तिरुवनंतपुरम, औरंगाबाद, नागपुर और गांधीधाम शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें