Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : अब गैंगस्टरों के निशाने पर ये बड़ा सिंगर…मांगी 1 कराेड़ की फिरौती, न देने पर जान से मारने की धमकी

September 17, 2024

Big Breaking : अब गैंगस्टरों के निशाने पर ये बड़ा सिंगर…मांगी 1 कराेड़ की फिरौती, न देने पर जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब में गायकाें काे धमकियां मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हाे रहा हैं, जब से सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई हैं, तब से ये सिलसिला खत्म हाेने का नाम नहीं ले रहा हैं। अब पंजाबी गायक आर नीत को धमकी भरा फाेन आया हैं और 1 कराेड़ की फिरौती मांगी हैं। इसके बाद पुलिस में इस बात की शिकायत दी हैं, जिसके बाद पुलिस फाेन नंबराें की जांच कर रही हैं, कहां से ये फाेन आ रहा हैं।

आर नीत के मैनेजर राजिंदर पाल सिंह ने इस बात की शिकायत पुलिस में दी हैं। शिकायत में उन्हाेंने कहा कि उन्हें विदेशी नंबराें से बार-बार फाेन आ रहा हैं, जिसमें 1 कराेड़ रुपए की फिरौती मांग रहे हैं और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए ताे उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह ने ली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें