Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yudhra’के बाइक चेज़ सीन पर डायरेक्टर रवि उदयवार ने किया खुलासा, बताया उसे सबसे चैलेंजिंग सीन

September 17, 2024

Yudhra’के बाइक चेज़ सीन पर डायरेक्टर रवि उदयवार ने किया खुलासा, बताया उसे सबसे चैलेंजिंग सीन

रवि उदयवार द्वारा डायरेक्टेड नई एक्शन थ्रिलर ‘युध्रा’ के लिए उत्साह बढ़ने के साथ ही उम्मीद है कि यह फिल्म इंटेंस एक्शन सीन्स के लिए नए स्टैंडर्ड भी सेट करने वाली है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर यह फिल्म अपने एक्शन से भरपूर ट्रेलर और बेहतरीन गानों के लिए खूब पसंद की जा रही है। यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म दर्शकों को अपनी थ्रिलिंग दुनिया की तरफ खींच रही है।

फिल्म में बहुत सारे एक्साइटिंग एक्शन सीन्स होंगे, और उनमें से एक सबसे ज्यादा चैलेंजिंग और इंटेंस सीन है, एक जबरदस्त बाइक चेज़ सीन। ऐसे में डायरेक्टर रवि उदयवार ने हाल ही में इस सीन की कॉम्प्लेक्सिटी के बारे में बाते शेयर करते हुए कहा है, “हमने पुर्तगाल से 3 प्रोफेशनल सुपरबाइक राइडर्स को इन बहुत ज्यादा हाई स्पीड वाली मोटरबाइकों पर राइड करने के लिए बुलाया था। पूरा एक्शन सीक्वेंस शूट करना बहुत मुश्किल था, खासकर इसलिए क्योंकि इसे बिना किसी कट के एक ही टेक में शूट किया गया था।”

रवि उदयवार ने आगे समझाते हुए बताया कि क्या चीज इसे अलग बनाती है, उन्होंने कहा, “यह पूरा सीन सिर्फ आइकॉनिक से कहीं ज्यादा है, क्योंकि इसे मुंबई के ऐतिहासिक स्थानों और सड़कों पर फिल्माया गया है, जिसमें नया सी लिंक, स्काई स्क्रेपर्स और एक्सप्रेस फ्लाईओवर शामिल हैं।” आइकॉनिक जगहों के साथ हाई-स्पीड एक्शन को मिलाकर, यह सीन दर्शकों को एक थ्रिल करने वाला और यादगार अनुभव देने वाला है।

20 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली “युधा” का डायरेक्शन रवि उदयवार ने किया है और इसे फरहान अख्तर और श्रीधर राघवन ने लिखा है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर यह फिल्म एक्शन से भरपूर अनुभव का वादा करती है। सिद्धांत ने युध्रा का किरदार निभाया है, जिसपर बदला लेने का जुनून है, जबकि मालविका, निखत का किरदार निभा रही हैं जो कहानी में गहराई और इमोशंस को लाती है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस, “युध्रा” में गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल सहित कई बेहतरीन सपोर्टिंग एक्टर्स भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें