Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu आने वाले पर्यटकों के लिए पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग के लिए विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

September 17, 2024

Kullu आने वाले पर्यटकों के लिए पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग के लिए विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

कुल्लू: जिले में बंद पड़ी साहसिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अब यहां आने वाले पर्यटक पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा पाएंगे। साहसिक गतिविधियां शुरू होने से अब बरसात से बाद से घाटी में ठप पड़े पर्यटन व्यापार में भी चार चांद लगने की उम्मीद है।

कुल्लू जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया की 2 महीने तक बंद पड़ी साहसिक गतिविधियों को अब फिर से शुरू कर दिया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए है। उन्होंने बताया की पैराग्लाइडिंग के लिए अब सभी साइट्स पर मार्शल तैनात कर दिए गए है। इस दौरान मार्शलो के द्वारा पैराग्लाइडिंग साइट पर डाटा मेंटेनेंस, इक्विपमेंट चेकिंग और पायलट रजिस्ट्रेशन आदि सभी चेकिंग की जाएगी।

ताकि हर फ्लाइट को लेकर सभी आंकड़े रखे जा सके। वहीं, राफ्टिंग को लेकर भी टेक्निकल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है। अब सुचारू रूप से राफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। जिला कुल्लू की बात करे तो यहां इस वक्त 9 फंक्शनल पैराग्लाइडिंग साइट्स है जबकि 4 नई साइट्स पर काम किया जा रहा है। इन नई साइट्स को औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें