“सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर जोगेंद्रनगर से विदा हुए गणपति महाराज, नम आंखों से हजारों श्रद्धालुओं ने दी विदाई”

जोगिंदर नगर: सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर जोगेंद्रनगर से विदा हुए गणपति को बडोण स्थित गणेश घाट में हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ा रहा। आदर्श कन्या पाठशाला की छात्राओं ने फूलों की वर्षा कर गणपति की प्रतिमा का भव्य स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग.

जोगिंदर नगर: सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर जोगेंद्रनगर से विदा हुए गणपति को बडोण स्थित गणेश घाट में हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ा रहा। आदर्श कन्या पाठशाला की छात्राओं ने फूलों की वर्षा कर गणपति की प्रतिमा का भव्य स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के चेयर पर्सन एवं नगरोटा बगवां के विधायक रघुबीर सिंह बाली, प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, वी 3 इलेक्ट्रॉनिक के निदेशक विजय वर्धन ने गणपति महोत्सव की आखिरी भजन संध्या और महाआरती में उपस्थिति दर्ज करवाकर प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इससे पहले दोनों ही पंडालों में हवन के दौरान सैंकड़ों लोगों ने पूर्णाहुति भी डाली। गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के भी प्रबंध पुख्ता रहे। मंगलवार सुबह करीब 11बजे शहर के दोनो पंडालों से गणपति की प्रतिमा को फूलों से सजे एक विशेष रथ में विराजमान कर गणपति बप्पा को विदाई दी गई। इस दौरान गणेश भक्तों ने नाचते झूमते हुए आखिरी शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। भक्तों की आंखें भी नम दिखी। देरशाम करीब चार बजे मच्छयाल के बडोण स्थित गणेश घाट में गणपति की पूजा अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हुआ जो 6 बजे तक जारी रहा। शहर में सात सितंबर को गणपति महोत्सव का आगाज हुआ था। दस दिनों तक गणपति की पूजा अर्चना के बाद विदाई दी गई। बडोण स्थित गणेश घाट में गणपति को विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। 11 बजे शहर के मुख्य बाजार स्थित पंजाब नैशनल बैंक, रामलीला मैदान में गणपति की शोभायात्रा के दौरान काफी संख्या में भीड़ उमड़ी रही। गणपति बप्पा की विदाई में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़़ के लिए दानी सज्जनों और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पर भंडारों की भी व्यवस्था की थी। पुराना पंजाब नैशनल बैंक और रामलीला मैदान में बीते दस दिनों तक विराजमान हुए गणपति बप्पा को शहरवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ विदा किया। बडोण स्थित गणेश घाट में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के चलते काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दमकल विभाग के जवान भी मौके पर तैनात रहे। दस दिवसीय गणेश महोत्सव में स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अतुल्य सहयोग पर गणपति सेवा युवा मंडल के अध्यक्ष सचिन सूद ने आभार व्यक्त किया है।

- विज्ञापन -

Latest News