Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में होगा विदेशी राजदूतों का सम्मेलन, व्यापार को लेकर भी होगी चर्चा

September 18, 2024

अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में होगा विदेशी राजदूतों का सम्मेलन, व्यापार को लेकर भी होगी चर्चा

कुल्लू: जिले में 13 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। तो वही दशहरा कमेटी भी इस आयोजन की तैयारी में जुट गई है। वही अबकी बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान विदेशी राजदूतों का एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा और इसमें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा 15 से अधिक देशों के सांस्कृतिक दल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ढालपुर में दशहरा उत्सव की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस साल अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान जो सांस्कृतिक दल अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देगा। उसे विदेश में भी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। इसके लिए सरकार ने एमओयू साइन कर लिया है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय दलों के साथ मिलकर आपसी संस्कृति के आदान-प्रदान करने के अवसर भी प्राप्त होंगे।

सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए देवी देवताओं को निमंत्रण को भेज दिए गए हैं और धूमधाम के साथ इस साल भी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। अब जल्द ही प्लॉट आवंटन सहित अन्य विषयों को लेकर भी प्रशासन के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और सांस्कृतिक दलों के आवेदन भी लिए जाएंगे। सुंदर ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्वयं अंतरराष्ट्रीय दशहरा के सभी कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित है और प्रदेश सरकार के द्वारा इस दशहरा उत्सव को बीते साल से भी ज्यादा भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें