Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel AI को बढ़ावा देने के लिए 13.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर आवंटित करेगा

September 18, 2024

Israel AI को बढ़ावा देने के लिए 13.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर आवंटित करेगा

यरूशलम: इजरायल एआई को बढ़ावा देने के लिए 13.3 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। इसका इस्तेमाल एआई के इंफ्रास्ट्रर और विकास पर किया जाएगा। इजरायल इनोवेशन अथॉरिटी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि, यह धनराशि, जो राष्ट्रीय एआई कार्यक्रम का हिस्सा है, पब्लिक सेक्टर में एआई एकीकरण को बढ़ाने में निवेश किया जाएगा। सरकारी मंत्रलयों और स्थानीय अधिकारियों के सपोर्ट के लिए ज्ञान केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल इनोवेशन अथॉरिटी राष्ट्रीय एआई अनुसंधान संस्थान की स्थापना और रक्षा से जुड़ी परियोजनाओं का समर्थन करेगी। अथॉरिटी के अनुसार, आवंटन का मुख्य उद्देश्य मानव पूंजी को मजबूत करना है। साथ ही एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करके अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को इजरायल की ओर आकर्षति करना है। एआई को गति देने के लिए महत्वपूर्ण संसाधन समर्पति किए जाएंगे, जिसमें उच्च तकनीक वाली परियोजनाएं भी शामिल हैं।

अथॉरिटी, एआई अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए एडवांस्ड डिग्री छात्रवृत्ति प्रदान करके अकादमिक संकाय को बढ़ाने की योजना बना रही है। साथ ही क्षेत्र में विनियमन, नैतिकता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर भी ध्यान दे रहा है। पिछले करीब एक साल से हमास के खिलाफ युद्धरत इजरायल का एआई पर फोकस करने का एक उद्देश्य युद्ध में इसका इस्तेमाल करना भी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि गाजा में हमास के शीर्ष नेताओं को खोजने और निशाना बनाने में माना जा रहा है कि इजरायल ने एआई का भी भरपूर इस्तेमाल किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें