Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओडिशा: आदिवासी समुदाय की लड़की का शव हुआ बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

September 18, 2024

ओडिशा: आदिवासी समुदाय की लड़की का शव हुआ बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस 
नबरंगपुर: ओडिशा के नबरंगपुर जिले में आदिवासी समुदाय की एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के बाद शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कांटागांव में मंगलवार शाम पांचवीं कक्षा की छात्र का शव एक झाड़ी के पास मिला। यह मामला मंगलवार शाम को सामने आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को झाड़ियों से लड़की का शव उठाने से रोका और इस जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
लड़की के परिजनों ने कहा कि वह मंगलवार दोपहर को लापता हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की शौच के लिए झाड़ियों की ओर गई थी जहां कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि लड़की के मुंह में तौलिया ठूंसा हुआ मिला तथा शव के कुछ दूरी पर उसके कपड़े बरामद किए गए। पुलिस ने वैज्ञनिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल गए थे।
नबरंगपुर जिले के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कृष्ण चंद्र भत्र ने कहा, पुलिस ने 11 से 12 साल की नाबालिग का शव बरामद किया है। लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नबरंगपुर के विधायक गौरी शंकर मांझी ने नाबालिग के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया। बीजू जनता दल के नेता और पूर्व सांसद प्रदीप माझी ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें