
लंदन: ब्रिटेन ने बुधवार को एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों से आग्रह किया गया कि वे आव्रजन दस्तावेज का उपयोग करने के बजाए ई-वीजा को अपनाएं। ब्रिटेन की सीमा एवं आव्रजन प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल बनाने की योजना के तहत भौतिक बायोमिट्रिक निवास परमिट (बीआरपी) या बायोमिट्रिक निवास कार्ड (बीआरसी) का इस्तेमाल करने वालों को अगले वर्ष तक पूरी तरह से ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा।
अधिकतर बीआरपी इस वर्ष के अंत तक समाप्त हो जाएंगे। उन्हें कई चरण में ऑनलाइन प्रणाली में लाया जा रहा है। ब्रिटेन के गृह मंत्रलय में प्रवासन एवं नागरिकता मंत्री सीमा मल्होत्र ने कहा, ‘‘जिन लोगों के पास आव्रजन दस्तावेज हैं, उनसे आग्रह है कि वे ई-वीजा अपनाने के लिए तत्काल कदम उठाएं और जिन लोगों को सलाह और सहायता की आवशय़कता है मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहती हूं कि उन्हें सारी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
गृह मंत्रलय ने कहा,‘‘ ई-वीजा अपनाना निशुल्क और बेहद सरल है। यह ग्राहकों को ज्यादा सुविधा प्रदान करता है, किफायती है और ब्रिटेन की सीमा एवं आव्रजन प्रणाली को सुरक्षा प्रदान करता है। ईवीजा खो नहीं सकता, चोरी नहीं हो सकता या इससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इस प्रणाली को अपनाने से उपभोक्ता के मौजूदा अधिकार या आव्रजन स्थिति में कोई बदलाव, प्रभाव या कमी नहीं आएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...