Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

DC ने स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को किया सम्मानित, निषाद बोले सरकार से सरकारी नौकरी की है आस

September 18, 2024

DC ने स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को किया सम्मानित, निषाद बोले सरकार से सरकारी नौकरी की है आस

उपायुक्त जतिन लाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बुधवार को अपने कार्यालय में निषाद और उनके परिवार की मेजबानी की, उन्हें बधाई दी और कहा कि निषाद की इस उपलब्धि ने न केवल ऊना, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उपायुक्त ने यह उम्मीद भी जताई कि निषाद आगामी पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर देश का मान बढ़ाएंगे।

बता दें, 25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले की अंब तहसील के ग्राम पंचायत अंदौरा के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं।

उपायुक्त जतिन लाल ने मुलाकात के दौरान निषाद कुमार से पेरिस पैरालंपिक 2024 में पदक जीतने के लिए की गई तैयारियों पर चर्चा की और उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार खेलों में रुचि रखने वाले खिलाडि़यों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं, और उनसे प्रेरित होकर युवा पीढ़ी खेलों की ओर आकर्षित होगी। साथ ही, उपायुक्त ने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने पर जोर दिया, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें।

उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भाग लेना चाहिए, ताकि वे जिला और देश का नाम रोशन कर सकें। खेल न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को स्वस्थ रखते हैं।

इस दौरान निषाद कुमार के पिता बा अन्य लोग भी मजूद रहे मीडिया से रूबरू होते हुए निषाद ने समानित करने के डीसी का आभार जताया है साथ ही हिमाचल सरकार से अभी तक सरकारी नौकरी न दिए जाने को लेकर नाराज दिखे उन्होंने कहा की उन्हे उम्मीद है की हिमाचल सरकार उन्हें सरकार नौकरी जरूर दे केयोके उन्होंने लगातार दो बार विदेश में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया हैं उन्होंने दिव्यांगों को घर से बाहर निकाल कर कुछ कर दिखाने की अपील की है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें