Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले 2 दशकों में भारत वैश्विक ऊर्जा मांग में 25 % का योगदान देगा : Hardeep Singh Puri

September 19, 2024

अगले 2 दशकों में भारत वैश्विक ऊर्जा मांग में 25 % का योगदान देगा : Hardeep Singh Puri

भारत के ऊर्जा मंत्री हरदीप पुरी ने विश्व की ऊर्जा जरूरतों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित बहुर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि अगले 2 दशकों में भारत वैश्विक ऊर्जा मांग में 25 प्रतिशत का योगदान देगा। यहां जॉर्ज आर. ब्राउन कन्वैंशन सैंटर में 52वीं गैसटेक एग्जीबिशन एंड कॉन्फ्रैंस भारत सहित विश्व के 5 प्रमुख ऊर्जा मंत्रियों की रणनीतिक अंतर्दृष्टि के साथ मंगलवार को शुरू हुई। ‘दृष्टिकोण, नवाचार और कार्रवाई के जरिये ऊर्जा में बदलाव’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वैश्विक ऊर्जा स्थिरता तथा तेजी से कार्बन मुक्त बनने की आवश्यकता पर गौर किया गया। भाषण में केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में भारत की बढ़ती प्रभावशाली भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘यदि वैश्विक मांग एक प्रतिशत बढ़ रही है, तो हमारी मांग तीन गुना तेजी से बढ़ रही है। अगले 2 दशकों में भारत ऊर्जा मांग में वैश्विक वृद्धि में 25 प्रतिशत का योगदान देगा।’ मंत्री ने भारत की चुनौती को ‘ऊर्जा त्रिविधता’ के रूप में पेश किया और उपलब्धता, सामथ्र्य तथा सफल हरित बदलाव के बीच संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। पुरी ने कहा, ‘हमें हरित बदलाव को प्रबंधित करने और इसमें सफलता प्राप्त करने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है।’ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऊर्जा संसाधन के लिए सहायक विदेश मंत्री ज्योफ्री प्याट से यहां मुलाकात की। पुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज ह्यूस्टन में मेरे मित्र और अमेरिका के ऊर्जा संसाधन के लिए सहायक विदेश मंत्री ज्योफ्री प्याट से मुलाकात की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें