Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुआ बदलाव, इन राज्यों में बढ़े दाम, घर बैठे ही चेक करें इनके लेटेस्ट दाम

September 19, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुआ बदलाव, इन राज्यों में बढ़े दाम, घर बैठे ही चेक करें इनके लेटेस्ट दाम

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 19 सितंबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, जबकि कुछ शहरों में इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि आज देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल (की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे और डीज़ल 9 पैसे महंगा हुआ है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये और डीजल 92.43 रुपये प्रति लीटर है।

यहां चेक करें पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की भारत में 20 अरब डॉलर निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता: CII

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें