Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक टाउन प्लानर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते किया काबू

September 19, 2024

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक टाउन प्लानर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते किया काबू

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज नगर निगम अमृतसर में तैनात सहायक टाउन प्लानर (ए.टी.पी.) हरजिंदर सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए, राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को साईं किरण निवासी संधू एवेन्यू, बटाला रोड, अमृतसर शहर की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने कोट खालसा, अमृतसर में बन रही कॉलोनी के लिए एन.ओ.सी. जारी करने के बदले पहले भी 5 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद, आरोपी ने एन.ओ.सी. से संबंधित शर्तों को पूरा करने के बदले 2 लाख रुपये की और रिश्वत की मांग की। प्रवक्ता ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में ए.टी.पी. के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें