Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anil Kapoor की फिल्म ‘The Night Manager’ बनीं भारत से Emmy में नामांकित होने वाली एकमात्र सीरीज

September 20, 2024

Anil Kapoor की फिल्म ‘The Night Manager’ बनीं भारत से Emmy में नामांकित होने वाली एकमात्र सीरीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की सीरीज‘द नाइट मैनेजर’को 2024 के अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है। ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आट्र्स एंड साइंसेज’ ने न्यूयॉर्क में घोषित किए गए नामांकनों में 14 श्रेणियों में भारत से केवल ‘द नाइट मैनेजर’को शामिल किया गया।

हैसंदीप मोदी और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित ‘द नाइट मैनेजर’ इस श्रेणी में फ्रांसीसी शो ‘लेस गौटेस डे डियू’ (ड्रॉप्स ऑफ गॉड)ऑस्ट्रेलिया के ‘द न्यूजरीडर – सीजन 2’ और अर्जेंटीना के ‘इओसी एल एस्पिया एरेपेंटिडो सीजन 2’ से प्रतिस्पर्धा करेगी। अनिल कपूर ने इस सीरीज में शेली रूंगटा की भूमिका निभाई है। अनिल कपूर ने सीरीज के एमी में नॉमिनेशन प्राप्त करने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा, ‘मुङो अभी पता चला है कि ‘द नाइट मैनेजर’ के हमारे भारतीय रूपांतरण को अंतर्राष्ट्रीय एमी के लिए नामांकित किया गया है। मुङो याद है कि जब मुङो यह प्रस्ताव मिला था, तो मैं उलझन में था। इसने मुङो एक जटिल किरदार निभाने का अवसर दिया, लेकिन दूसरी ओर, ह्यूग लॉरी द्वारा इतनी कुशलता से निभाए गए किरदार में नयापन और प्रामाणिकता जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी भी दी।’ उन्होंने आगे कहा कि कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है और वह इसके लिए बहुत खुश और उत्साहित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें