Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन, परियोजना प्रमुख भी रहे मौजूद

September 20, 2024

रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन, परियोजना प्रमुख भी रहे मौजूद

रामपुर (मीनाक्षी): विद्युत मंत्रालय व् निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर  तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रामपुर एचपीएस द्वारा 04 सीटीयू  के  ब्लैक स्पाट को चिन्हित किया है। जिन्हें इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पूरी साफ किया जाएगा। इसी कड़ी में वीरवार को रामपुर एचपीएस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ई० विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, की अध्यक्षता में पंचायत दतनगर में रामपुर एचपीएस, आवासीय क्षेत्र के बाहर क्लिनलाइन्स टारगेट युनिट वन मैं सफाई अभियान चलाया।

इस अभियान में 2 डम्पर कूड़े का उचित स्थान पर निपटान किया गया। ई० विकास मारवाह ने स्वभाव स्वछता, संस्कार स्वछता की भावना को अपनाते हुए स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने हेतु सभी से अपील की। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सफाई अभियान के साथ-साथ 20 सितंबर को सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का निरमंड गाँव में आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य जाँच शिविर के दौरान सफाई कर्मचारियों का शुगर, ब्लेड व पूर्ण शरीर का टेस्ट किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें