Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैक्लोडगंज में तिब्बती विदेशी महिला ने सांसद पर किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

September 20, 2024

मैक्लोडगंज में तिब्बती विदेशी महिला ने सांसद पर किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में स्थित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्यालय के बाहर कल शाम अमेरिकी मूल की एक तिब्बती विदेशी महिला ने निर्वासित तिब्बती सांसद की कार रोककर उन पर हमला कर दिया। हमले से पहले खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद थी।

इसके चलते निर्वासित तिब्बती सांसद पर विदेशी महिला द्वारा किए गए हमले को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने हमलावर महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। तिब्बती सांसदों पर यह हमला तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की हत्या को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां किए जाने के एक दिन बाद हुआ। हमलावर विदेशी महिला को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार हमलावर महिला तिब्बती मूल की अमेरिकी नागरिक है। महिला के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला मैक्लोडगंज कब और किस इरादे से पहुंची थी। कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला के हमले के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस पहले से ही सतर्क थी। इसलिए हमले को नाकाम कर दिया गया। हमला करने वाली महिला अमेरिकी नागरिक है। उससे पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें