
यूक्रेन : भारत सरकार ने यूक्रेन को भारत से गोला-बारूद भेजे जाने से जुड़ी रॉयटर्स की रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे गलत और शरारतपूर्ण बताया है।रिपोर्ट पर सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा, ‘हमने रॉयटर्स की रिपोर्ट देखी है। यह अटकलबाजी और भ्रामक है।
इसमें नियमों के उल्लंघन की बात की गई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।’विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “हमने रॉयटर्स की रिपोर्ट देखी है। यह अटकलबाजी और भ्रामक है। इसमें भारत द्वारा उल्लंघन की बात कही गई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है और इसलिए यह गलत और शरारतपूर्ण है।”
बयान में आगे कहा गया, “सैन्य और दोहरे उपयोग की वस्तुओं के निर्यात पर अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुपालन का भारत का बेदाग ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। भारत अपने रक्षा निर्यात को परमाणु अप्रसार पर अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को ध्यान में रखते हुए और अपने स्वयं के मजबूत कानूनी और नियामक ढांचे के आधार पर कर रहा है, जिसमें अंतिम उपयोगकर्ता दायित्वों और प्रमाणन सहित प्रासंगिक मानदंडों का समग्र मूल्यांकन शामिल है।”
इससे पहले रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध में भारत के गोला-बारूद का इस्तेमाल कर रहा है। इसमें कहा गया था कि भारत ने ये हथियार यूरोपीय देशों को बेचे थे, लेकिन अब यूक्रेन इनका इस्तेमाल कर रहा है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि रूस के विरोध के बावजूद भारत ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की है। इसमें 3 भारतीय अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि रूस ने 2 मौकों पर भारत से इस बारे में शिकायत की थी।
रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत का गोला-बारूद इटली और चेक रिपब्लिक के जरिए यूक्रेन पहुंच रहा है। ये दोनों देश भारत से बड़ी मात्रा में गोले खरीदते हैं। पिछले एक साल में इन दोनों देशों ने भारत का गोला-बारूद यूक्रेन भेजा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...