Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में ड्राइवर कुलवंत सिंह के घर पर NIA ने की छापेमारी, जानिए वजह

September 20, 2024

मोगा में ड्राइवर कुलवंत सिंह के घर पर NIA ने की छापेमारी, जानिए वजह

मोगा: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने आज पंजाब के मोगा में कुलवंत सिंह (42) के घर पर छापेमारी की। टीम बिलासपुर गांव में कुलवंत सिंह (42) के घर पहुंची।

आरोप है कि कुलवंत सिंह ने खालिस्तान की वकालत करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे। इसलिए NIA उसके घर पहुंची और छापेमारी की गई। NIA की टीम ने कुलवंत और उसके परिवार से पूछताछ की। तलाशी के दौरान किसी को भी घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। NIA की टीम कुलवंत सिंह से जुड़ी सभी चीजों की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय थाने की पुलिस भी NIA की टीम के साथ थी।

कुलवंत सिंह पेशे से ड्राइवर है

बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह पेशे से ड्राइवर है। वह रामपुरा की एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। NIA की टीम सुबह 5 बजे ही आरोपी के घर पहुंच गई। इसके बाद NIA की टीमों ने अपनी जांच शुरू कर दी। उनसे करीब डेढ़ से दो घंटे तक पूछताछ की गई। कुलवंत सिंह ने बताया कि एनआईए अधिकारियों ने आज सुबह उनके घर पर छापा मारा, जिस दौरान उनसे खालिस्तानी पोस्ट डालने के बारे में पूछताछ की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें