Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद पुलिस ने 2 गाड़ियों से बरामद किया करोड़ों का कैश, मामले की जांच जारी

September 20, 2024

फरीदाबाद पुलिस ने 2 गाड़ियों से बरामद किया करोड़ों का कैश, मामले की जांच जारी

फरीदाबाद: हरियाणा में चुनाव आचार संहिता के दौरान सराय थाना पुलिस ने 2 करोड़ 70 लख रुपए की नगदी बरामद की। मामला फरीदाबाद के सराय ख्वाजा टोल के पास का है जहाँ से पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग गाड़ियों से 2 करोड़ 70 लख रुपए की नगदी बरामद की।

जिसमें ढाई करोड़ रुपए रेंज रोवर की डिस्कवरी कार में ले जाए जा रहे थे। वहीं, दूसरी गाड़ी में भी 20 लख रुपए स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद किए। ढ़ाई करोड़ रुपए ले जा रहे ड्राइवर से जब पुलिस ने पैसे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि नोएडा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का यह पैसा है लेकिन यह पैसा कहां और किसके पास जा रहा था इस बात की फिलहाल स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।

पैसे की गिनती करने के लिए पुलिस ने नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई और इस सारे पैसे की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी गई। फिलहाल पुलिस ने सारा पैसा जप्त कर मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है जिसमें पैसे का तमाम ब्यौरा कंस्ट्रक्शन कंपनी और दूसरे लोगों को देना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें