Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोगी सुरक्षा में सुधार पर हुई चर्चा, CMO कुल्लू Dr. Nagaraj रहे उपस्थित

September 20, 2024

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोगी सुरक्षा में सुधार पर हुई चर्चा, CMO कुल्लू Dr. Nagaraj रहे उपस्थित

कुल्लू: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोगी सुरक्षा में सुधार को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार ने की। तो वहीं इस दौरान इलाज में किस-किस तरह की बातों का ध्यान रखा जाए और किस तरह से रोगी की सेहत को अच्छा बनाया जा सके। इन सभी मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज ने बताया कि साल 2019 में इस विषय को लेकर कमेटी का गठन किया गया था और 21 सितंबर तक क्षेत्रीय अस्पताल में इस कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि इलाज के दौरान रोगी के साथ कई विषयों को लेकर कोताही बरती जाती है। जिससे उसकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।

इन सभी मुद्दे को लेकर कमेटी में शामिल सदस्यों के साथ चर्चा की गई। ताकि रोगी की सुरक्षा सही तरीके से की जा सके। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी भी शामिल है और 21 सितंबर तक इन सभी मुद्दों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें