Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में हुआ बड़ा हादसा: बस खायी में गिरने से बीएसएफ चार जवानों की हुई मौत, 26 घायल

September 20, 2024

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में हुआ बड़ा हादसा: बस खायी में गिरने से बीएसएफ चार जवानों की हुई मौत, 26 घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक बस के खाई में गिरने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम चार जवानों की मौत हो गई और 26 घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ द्वारा दूसरे चरण के चुनाव ड्यूटी के लिए किराए पर ली गई एक सिविल बस बडगाम के वतरहाल इलाके के ब्रेल के पास एक खाई में गिर गई, जिसके कारण बीएसएफ के कई जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया, “घायलों में से चार की मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि करीब 26 घायलों को बडगाम और श्रीनगर में विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। गंदेरबल, श्रीनगर, बडगाम, रियासी, राजौरी और पुंछ जिलों में 26 विधानसभा क्षेत्रों में 25 सितंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। दूसरे चरण में कश्मीर क्षेत्र 15 और जम्मू क्षेत्र 11 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

https://www.facebook.com/dainiksavera/videos/925529519602298/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें