Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस इलाके में नशे की बिक्री रोकना एक परिवार पर पड़ा भारी, ड्रग डीलरों ने धारदार हथियारों से किया हमला

September 21, 2024

इस इलाके में नशे की बिक्री रोकना एक परिवार पर पड़ा भारी, ड्रग डीलरों ने धारदार हथियारों से किया हमला

जालंधर: टोबरी मोहल्ले में नशे की बिक्री रोकना एक परिवार पर भारी पड़ गया। बता दें कि, कुछ बदमाशों ने एक सिख व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके इलाके में ड्रग डीलर सक्रिय हैं और जब कोई उनके खिलाफ जाता है, तो वे आकर उसके साथ मारपीट करते हैं।

पीड़ित ने ड्रग की बिक्री रोकने की कोशिश की,बाद में तीखी बहस और फिर हिंसा में बदल गई। बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित सुरिंदर सिंह जालंधर का रहने वाला है। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

घटना में 3 लोग घायल:

टोबरी मोहल्ले के रहने वाले सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके इलाके में बड़ी मात्रा में ड्रग की बिक्री हो रही है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने ड्रग की बिक्री रोकने की कोशिश की, तो उस पर और उसके परिवार पर हमला किया गया। पीड़ित सुरिंदर सिंह को डर है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनकी मां और भाभी पर भी हमला किया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें