Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vettaiyan : फिल्म ‘वेट्टैयन’ से Amitabh Bachchan का लुक हुआ रिलीज, अलग ही अवतार में दिखें एक्टर

September 21, 2024

Vettaiyan : फिल्म ‘वेट्टैयन’ से Amitabh Bachchan का लुक हुआ रिलीज, अलग ही अवतार में दिखें एक्टर

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘वेट्टैयन’ से उनका लुक रिलीज हो गया है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है। अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयेगी। फिल्म के निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन की भूमिका के सबसे प्रतीक्षित किरदार पोस्टर का अनावरण कर दिया है।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक शक्तिशाली प्रोमो जारी किया, जिसमें अमिताभ को सत्यदेव के रूप में पेश किया गया है। अमिताभ को उनके सिग्नेचर कुर्ता और पश्मीना शॉल लुक में दिखाया गया है। एक शॉट में, अमिताभ को अपने दोस्त और को-स्टार रजनीकांत के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। एक अन्य शॉट में, वह पर्दे के पीछे एक स्क्रिप्ट को पढ़ते नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने वीडियो साझा करते हुए लिखा,‘वेट्टैयन के पावरहाउस से मिलिए। श्रीबच्चन को सत्यदेव के रूप में पेश कर रहा हूं।

उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार हो जाइए।‘लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है। ‘वेट्टैयन’10 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें