Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अलगाववादी विद्रोहियों ने इंडोनेशिया में 19 महीने तक बंधक रहे न्यूजीलैंड के पायलट को किया मुक्त  

September 21, 2024

अलगाववादी विद्रोहियों ने इंडोनेशिया में 19 महीने तक बंधक रहे न्यूजीलैंड के पायलट को किया मुक्त  

जकार्ता: अशांत पापुआ क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक समय से बंधक बनाकर रखे गए न्यूजीलैंड के पायलट को अलगाववादी विद्रोहियों ने मुक्त कर दिया है। इंडोनेशियाई प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘कार्टेन्ज पीस टास्कफोर्स’ के प्रवक्ता बायु सुसेनो ने बताया कि इंडोनेशियाई विमानन कंपनी ‘सुसी एयर’ के लिए काम करने वाले क्राइस्टचर्च के पायलट फिलिप मार्क मेहरटेंस को अलगाववादी विद्रोहियों ने मुक्त कर दिया और शनिवार सुबह ‘टास्कफोर्स’ को सौंप दिया।

‘टास्कफोर्स’ एक संयुक्त सुरक्षा बल है जिसे पापुआ में अलगाववादी समूहों से निपटने के लिए इंडोनेशिया सरकार ने स्थापित किया। सुसेनो ने कहा कि पायलट का स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने कहा कि मेहरटेंस को गहन स्वास्थ्य जांच के लिए तिमिका ले जाया गया। ‘फ्री पापुआ मूवमेंट’ के एक क्षेत्रीय कमांडर इगियानस कोगोया के नेतृत्व में विद्रोहियों ने सात फरवरी, 2023 को पारो के एक छोटे से रनवे पर एकल इंजन वाले विमान पर हमला कर दिया था और मेहरटेंस का अपहरण कर लिया था।

कोगोया ने पहले कहा था कि विद्रोही मेहरटेंस को तब तक रिहा नहीं करेंगे जब तक कि इंडोनेशिया की सरकार पापुआ को एक संप्रभु देश बनने की अनुमति नहीं देती। बहरहाल, ‘वेस्ट पापुआ लिबरेशन आर्मी’ के नेताओं ने कहा कि वे मेहरटेंस को रिहा करेंगे। ‘वेस्ट पापुआ लिबरेशन आर्मी’ ‘फ्री पापुआ मूवमेंट’ की सश शाखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें