Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Don 3 Movie : जनवरी 2025 में शुरू हो सकती है Don 3 की शूटिंग, Ranveer Singh के अपोजिट दिखेंगी Kiara Advani

September 21, 2024

Don 3 Movie : जनवरी 2025 में शुरू हो सकती है Don 3 की शूटिंग, Ranveer Singh के अपोजिट दिखेंगी Kiara Advani

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म डॉन 3 की शूटिंग , जनवरी 2025 में शुरू हो सकती है। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर अपनी सुपरहिट फिल्म डॉन का तीसरा संस्करण बना रहे हैं। डॉन के पहले दो संस्करण में शाहरूख खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी। डॉन 3 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं।

2025 में शुरू हो सकती है शूटिंग

चर्चा है कि रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। चर्चा है कि ‘डॉन 3’ फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है। कियारा इस वक्त ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं, जबकि रणवीर सिंह, आदित्य धर की अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। रणवीर और कियारा इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि डॉन 3 में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी एकदम अलग अंदाज में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें