Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के CM Sukhu की तबीयत अचानक बिगड़ी, लाए गए IGMC, डॉ. ने दी आराम करने की सलाह

September 21, 2024

हिमाचल के CM Sukhu की तबीयत अचानक बिगड़ी, लाए गए IGMC, डॉ. ने दी आराम करने की सलाह

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की तबीयत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच की और आराम करने की सलाह दी। जांच के बाद वे शिमला में सीएम के सरकारी आवास ओक ओवर लौट आए।

सीएम के स्वास्थ्य के बारे में आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में हल्का दर्द होने के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे थे। अब वे ठीक हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वे सरकारी आवास ओक ओवर में आराम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने कल ही कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी और उनका स्वास्थ्य ठीक था। देर रात उन्हें अचानक पेट में दर्द हुआ।

मुख्यमंत्री 7 अक्टूबर को भी बीमार पड़ गए थे, जब डॉक्टरों ने उन्हें पेट में संक्रमण और अग्नाशयशोथ बताया था। एक सप्ताह तक एम्स दिल्ली में भर्ती रहने के बाद वे स्वस्थ होकर लौटे थे। जून 2023 में चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल से उनका इलाज कराया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल जम्मू-कश्मीर जाने वाले थे, क्योंकि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। हालांकि, हाल ही में पेट में दर्द के बाद उनके वहां जाने पर संदेह है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें