Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

द्विपक्षीय बैठक से पहले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बिडेन गर्मजोशी से गले मिले

September 22, 2024

द्विपक्षीय बैठक से पहले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बिडेन गर्मजोशी से गले मिले

विलमिंगटन: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शनिवार दोपहर को द्विपक्षीय बैठक के लिए डेलावेयर के विलमिंगटन स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो उन्होंने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया। यह बैठक राष्ट्रपति बाइडेन के निजी आवास में हो रही है। जब प्रधानमंत्री की ‘लिमोजिन’ उनके आवास के पोर्टिको में पहुंची तो राष्ट्रपति बाइडेन उनके स्वागत के लिए बाहर इंतजार कर रहे थे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और फिर अंदर जाने से पहले फोटोग्राफरों के सामने पोज दिए। मोदी बाइडेन द्विपक्षीय बैठक दिन के अंत में क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले होगी। इससे पूर्व प्रधनमंत्री मोदी आज दिन में तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें