Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने आरएस पुरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

September 22, 2024

BSF ने आरएस पुरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू। आरएस पुरा सेक्टर में सतर्क बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने शनिवार मध्य रात्रि में सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसमें एक घुसपैठी सीमा क्षेत्र में बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा गया। सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि इलाके की गहन तलाशी ली गई जिसमें एके असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन, 17 राउंड, दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 20 राउंड बरामद हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देर रात सीमा पार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक सशस्त्र आतंकवादी की गतिविधि को देखकर बीएसएफ ने मशीन गन से कुछ राउंड फायरिंग की।

बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने एक घुसपैठिए को बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा, सतर्क जवानों ने उसे ललकारा। घुसपैठिये को चेतावनी भी दी गई, लेकिन घुसपैठिया नहीं माना। जवानों ने कार्रवाई करते हुए घुसपैठिए के उपर कई राउंड फायरिंग की। जिसके बाद घुसपैठिया हथियार और गोला-बारूद छोड़कर वापस भाग गया, अधिकारियों ने कहा, आज सुबह इलाके की तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक पाकिस्तान निर्मित बैग, एक सिगरेट का पैकेट और कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें